दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जलगांव में वंचित बहुजन आघाड़ी ने प्रदर्शन करते हुए बंद का आह्वान किया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता फुले मार्केट, गोलाणी मार्केट सहित शहर के विभिन्न बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की।

आंदोलन का असर बाजारों में स्पष्ट दिखाई दिया, जहां कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखकर संगठन के आह्वान का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

इस दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र केदार और महानगर युवक अध्यक्ष मनोज अडकमोल ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।