महाराष्ट्र में जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजनाओं और सफल पहलों को अब पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार की उपस्थिति में ‘आरोग्यदायी महाराष्ट्र’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में संपन्न हुआ।
इस पुस्तक में दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मार्थ अस्पताल सहायता कक्ष द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण शामिल है। इसमें जरूरतमंद मरीजों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता, विभिन्न योजनाओं, जनहितकारी पहलों और उपचार के बाद राहत पाने वाले मरीजों की प्रेरणादायक कहानियों को संकलित किया गया है।
पुस्तक के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और संबंधित नियमों की जानकारी देने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए कार्यों का दस्तावेजीकरण करना है।