रनवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) का ऑफिशियल ट्रेलर आज 6 मार्च को रिलीज़ हो रहा है, साथ में एक नया पोस्टर भी लॉन्च होगा। पहले चंद्र ग्रहण के कारण डिले हुआ था, लेकिन अब प्रमोशंस फुल स्पीड में हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होगी, जिसमें रनवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स हैं। US में एडवांस बुकिंग 'एनिमल' के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है, जबकि 'टॉक्सिक' जून तक टल गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा तय लग रहा है। एक्शन, रिवेंज और हाई-स्टेक ड्रामा से भरपूर 4 घंटे की एपिक जर्नी!