हरियाणवी सिंगर और YouTuber अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल बताए जा रहे दो संदिग्ध शूटर सुमित और मोहित मारे गए। दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले बताए गए हैं और पुलिस के अनुसार दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।
अंकित बालियान की 26 अगस्त को जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने उन पर कम से कम 16 राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में दो अन्य संदिग्ध अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई। पुलिस ने दोनों को कुख्यात गोगी गैंग से जुड़ा बताया है।
