महाराष्ट्र के जलगांव स्थित माउली नगर में दशहरे की रात गरबा-दांडिया आयोजन के दौरान हुए विवाद में 40 वर्षीय किरण विठ्ठल पाटील की हत्या कर दी गई। इस हमले में किशोर छगन पाटील गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दांडिया खेल रही महिलाओं पर दोपहिया वाहन की हेडलाइट चमकाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बीच-बचाव करने पहुंचे किरण पाटील पर एक संदिग्ध ने चॉपर से हमला कर दिया। छाती पर वार लगने से उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में मयूर जाधव, रोहित पाटील और एक अन्य संदिग्ध के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद तीनों के फरार होने की जानकारी है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए तीन टीमें रवाना की हैं। एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी थी।
