सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो कथित बकरी चोरों को ग्रामीणों द्वारा अनोखे तरीके से सजा देते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक बकरी चोरी करने की कोशिश में पकड़े गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई करने के बजाय उनके गले और शरीर पर दर्जनों चप्पलें लटका दीं और तेज संगीत पर पूरी रात नाचने के लिए मजबूर किया।

वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों युवकों को घेरे हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट्स में युवकों के नाम मोहम्मद और अब्दुल बताए जा रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल घटना की सटीक जगह, तारीख और पुलिस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है। इसके बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा और साझा किया जा रहा है।