आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर वारकरियों की सुविधा के लिए चलाए गए 'निर्मल वारी व चरण सेवा' अभियान के सफल समापन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रामेश्वर नाईक पर जताए गए विश्वास का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। अभियान की सफलता में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस पहल के कारण इस वर्ष की वारी अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बनी, जिससे लाखों वारकरियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुईं।
