जलगांव जिले में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और शराब की दुकानों के बाहर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। नए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के नेतृत्व में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत खुलेआम शराब पीने वालों से पूछताछ की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लंबे समय से सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने की शिकायतें सामने आती रही थीं। इस मुद्दे को इंडिया आप तक न्यूज़ लगातार प्रमुखता से उठाता रहा। अब पुलिस की सख्ती के कारण न केवल जलगांव शहर बल्कि पूरे जिले में शराब की दुकानों के बाहर बैठकर शराब पीने वालों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
