उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित ड्रीम हॉलिडे होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों को तस्वीरें भेजकर कथित तौर पर ऑन-डिमांड सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक युवतियों और कई ग्राहकों को हिरासत में लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
