अगर आपके घर में 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा है और वह मोटरसाइकिल या अन्य लाइसेंस वाली गाड़ी चला रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

जलगांव ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कई नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उनके अभिभावकों को मौके पर बुलाया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अभियान में करीब ₹2.5 लाख का जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने देना कानून का उल्लंघन है। यदि नाबालिग द्वारा वाहन चलाते समय कोई दुर्घटना होती है, तो नए कानून के तहत अभिभावकों या वाहन मालिक के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे मामलों में भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है।

जलगांव ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इंडिया आप तक न्यूज़ भी सभी अभिभावकों से अपील करता है कि अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें और यातायात नियमों का पालन करें।