जैन इरिगेशन के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में 4 मार्च के अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। यह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की 55वीं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मुहिम है। इस वर्ष यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर पूरे सप्ताह भर चलाया जा रहा है। वर्ष 2026 परिषद की स्थापना का हीरक जयंती वर्ष भी है, इसलिए इस अभियान को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
सुरक्षा सप्ताह के तहत “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety” यह इस वर्ष का घोषवाक्य रखा गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और सहकर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देना और निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है। इस पहल के माध्यम से कार्यस्थलों पर सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कंपनी के अनुसार किसी भी संस्था के लिए सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह हर कर्मचारी के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सहयोग से भी जुड़ी होती है। जैन इरिगेशन जैसी संस्था में इस कार्यक्रम का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह कंपनी केवल उद्योग क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि किसानों, ग्रामीण विकास और पर्यावरण से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।
जैन इरिगेशन के संस्थापक श्रद्धेय भवरलालजी जैन के कार्यकाल से ही कंपनी में सुरक्षा संबंधी उपक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में कंपनी के अध्यक्ष अशोक जैन और जैन विस्तारित परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भी यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा का संकल्प लेते हुए शपथ भी ली।
प्लास्टिक पार्क में कार्यक्रम
कंपनी के सह-व्यवस्थापकीय संचालक अजित जैन के मार्गदर्शन में प्लास्टिक पार्क स्थित प्रशासनिक भवन के सामने लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जनमेजय नेमाडे, सी. एस. नाईक और जे. एस. जैन के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. योगेश बाफना और शुभम शुक्ला ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई और सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन किया।
फूडपार्क, एनर्जी पार्क और एग्रीपार्क में भी आयोजन
जेन फूडपार्क, एनर्जी पार्क और एग्रीपार्क में भी सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी सुनील गुप्ता, कैलास सैंदाणे, दिलीप वाघ, निखिल भोळे तथा फायर सेफ्टी विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
