जलगांव | SONAM PATIL :

जलगांव में रियल एस्टेट निवेश से जुड़ा एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। CREDAI Nashik Metro की ओर से “Nashik Property Expo” का आयोजन किया जा रहा है, जो 7, 8 और 9 मार्च को सागर पार्क ग्राउंड, जलगांव में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय एक्सपो में नाशिक के कई प्रमुख बिल्डर्स और डेवलपर्स अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी नागरिकों को देंगे।

आयोजकों के अनुसार नाशिक महाराष्ट्र के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल है। औद्योगिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में हो रहे विकास के कारण नाशिक में रियल एस्टेट निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

इस प्रॉपर्टी एक्सपो में फ्लैट, प्लॉट, फार्म हाउस, शॉप्स और ऑफिस स्पेस जैसे कई प्रॉपर्टी विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। इससे जलगांव के नागरिकों को नाशिक के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी सीधे डेवलपर्स से मिलने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों का कहना है कि नाशिक की बेहतर कनेक्टिविटी, मुंबई और पुणे से नजदीकी तथा समृद्धि महामार्ग जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण आने वाले समय में नाशिक रियल एस्टेट के लिए और भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

यह प्रॉपर्टी एक्सपो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा और जलगांव के नागरिकों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।