महाराष्ट्र के जलगांव में चलती लग्जरी बस में हुई 25 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया। लोकल क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरी 25 लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति डिजायर कार भी जब्त कर ली।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित तथा एसडीपीओ नितीन गाणपुरे के मार्गदर्शन में की गई। वहीं लोकल क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड के नेतृत्व में टीम ने मामले का सफल खुलासा किया। इस ऑपरेशन में दीपक जगताप, संतोष पवार, अतुल बंजारी, अक्रम शेख, विजय पाटील, मुरलीधर धनगर, प्रवीण भालेराव, किशोर पाटील, राहुल रगडे, प्रदीप सपकाळे, रवींद्र कापडणे, छगन तायडे सहित तकनीकी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।