जलगांव की प्रतिष्ठित ग.स. सोसायटी के अध्यक्ष पद पर रागिनी चव्हाण का चयन किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।
रागिनी चव्हाण ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सभी सभासदों के विश्वास के कारण मिली है। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करना, पारदर्शी निर्णय लेना और सोसायटी के विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नई अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संस्था के विकास की उम्मीद जताई।
