मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जलगांव की ओर से गोलाणी मार्केट परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 56 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राजूमामा भोळे ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर का आयोजन रेड प्लस रक्तपेढ़ी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।