राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरा एक ऑटो यू-टर्न ले रहा था और तेज रफ्तार टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ समय बाद उसी हाईवे पर एक और सड़क हादसा हुआ, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई। हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इन हादसों के बाद हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।