जलगांव जिले के जामनेरपुरा स्थित इंदिराबाई ललवाने जूनियर स्कूल में साइबर अवेयरनेस सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सत्र के दौरान साइबर वॉरियर्स जान्हवी सपकाळे, वैष्णवी सैतवाल, साक्षी पाटील, विद्या सोनवने, राहुल चोपडे और जय ठाकूर ने विद्यार्थियों को फेक कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP ठगी, नकली वेबसाइट और ऑनलाइन लालच देकर की जाने वाली धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर Quick Field Foundation द्वारा उपलब्ध कराई गई साइबर अवेयरनेस पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों को पुस्तिकाओं में दी गई जानकारी को समझने और साइबर अपराधों से बचने के लिए उसका उपयोग करने की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP या पासवर्ड साझा न करें, किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचें और सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या विश्वसनीय व्यक्ति को देने की भी सलाह दी गई।
यह कार्यक्रम प्राचार्य गायकवाड सर के सहयोग और आर. बी. आमले सर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए तैयार करना था।
