महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हैरान करने वाली चोरी का मामला सामने आया है। जलगांव जिले के एसटी आगार से एक नई महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) बस चोरी हो गई। बस के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गई बस ठाणे जिले के शाहापुर क्षेत्र तक पहुंच गई थी। हालांकि रास्ते में बस का टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद आरोपी बस को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बस को बरामद कर लिया।
घटना ने एसटी डिपो की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं परिवहन विभाग भी यह जांच कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी बस डिपो से बाहर कैसे निकल गई।
