जलगांव के फूल मार्केट स्थित "आई कलेक्शन" दुकान के बाहर लगे एयर कंडीशनर (AC) के कॉपर पाइप और इलेक्ट्रिक वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दुकान मालिक समाधान कडसकर के अनुसार, सुबह दुकान खोलने पर उन्हें AC के पाइप और वायर गायब मिले तथा आसपास सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। CCTV फुटेज देखने पर चोर AC के कॉपर पाइप और वायर निकालते हुए नजर आए।
कॉपर की बढ़ती कीमतों के कारण ऐसे गिरोह दुकानों और घरों के बाहर लगे AC यूनिट को निशाना बना रहे हैं। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा बढ़ाने और चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग की है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
