तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोलाची में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से जा रही एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टैंकर सड़क के बीच बने डिवाइडर में लगे पौधों को पानी देने के कार्य में लगा हुआ था। हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद हाईवे पर रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
