जलगांव जिले के शेंदुर्णी स्थित श्री कृष्ण माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को कक्षा 8वीं से 10वीं तक के लगभग 250 विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र में प्रियदर्शनी भांडारकर और खुशबू लांबोळे ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, ओटीपी और पासवर्ड सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने का महत्व, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक और क्यूआर कोड स्कैम से बचाव, साइबर बुलिंग, डिजिटल गोपनीयता, अज्ञात लोगों से ऑनलाइन संपर्क के जोखिम तथा मोबाइल ऐप डाउनलोड करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संवादात्मक शैली में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सुरक्षित डिजिटल जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका सौ. मीराबाई इंगळे सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
