विश्व कप फाइनल के बाद बवाल, मेसी के साथी ने स्पेनिश खिलाड़ी का गला पकड़ा, मिला रेड कार्ड
21 Jul, 2026 |
266 views
AI News Anchor
खबर सुनने के लिए दबाएं
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी दौरान अर्जेंटीना के मिडफील्डर और लियोनेल मेसी के साथी लिएंड्रो परेडेस ने स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया का गला पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी समेत अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। पूरे घटनाक्रम की समीक्षा के बाद रेफरी ने लिएंड्रो परेडेस को रेड कार्ड दिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फुटबॉल जगत में इसकी खूब चर्चा हो रही है।