महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भडगांव में बैग छीनकर चोरी करने वाली गैंग का स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में की गई।
10 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता यश हिरेमण हटकर से ₹51,560 नकद से भरा बैग छीन लिया गया था। मामले में भडगांव पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 227/2026 दर्ज किया गया। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय छोटे गायकवाड, अनिल दिलीप पाटील, विशाल मधुकर गांगुर्डे, निलेश अण्णा पवार और योगेश प्रकाश पवार के रूप में हुई है। जबकि सागर हिम्मत पाटील और हर्षल चांगदेव अहिरे अभी फरार हैं।
आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹25 हजार) भी जब्त की गई है। मामले की आगे की जांच भडगांव पुलिस कर रही है।
