जलगांव जिला केमिस्ट संघ ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए "मेरा शहर... मेरी जिम्मेदारी" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। जिलाध्यक्ष सुनील भंगाले के मार्गदर्शन में संघ के प्रकल्प प्रमुख विलास बरडे एवं उनकी टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क पौधों का वितरण किया।

संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष केमिस्ट भवन से वृक्ष प्रेमी संस्थाओं, परिवारों, युवाओं और नागरिकों को मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे शहर में हरियाली बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। इस अभियान को नगरसेवकों, समाजसेवकों, जिला एवं तालुका केमिस्ट पदाधिकारियों, सदस्यों तथा महिला केमिस्टों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

15 जुलाई को संगठन के सचिव अनिल झंवर के जन्मदिन के अवसर पर केमिस्ट साथियों को अपने घर एवं दुकान के सामने वृक्ष लगाने के लिए निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।