महाराष्ट्र के वरोरा स्थित आनंदवन में साधना सेवाभावी संस्था, अंबाजोगाई द्वारा आयोजित पहला 'साधना ताई बाबा आमटे सहजीवन गौरव पुरस्कार' समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

साधना ताई आमटे की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पहला सम्मान छत्रपति संभाजीनगर की प्रख्यात मराठी कवयित्री एवं लेखिका अनुराधा ठाले पाटील तथा कौतिकराव ठाले पाटील को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष अशोक भाऊ जैन ने की। समारोह में वरिष्ठ समीक्षक डॉ. अक्षय कुमार काळे, प्रसिद्ध ग़ज़लकार डॉ. दिलीप पांढरपट्टे, समीक्षक डॉ. रणधीर शिंदे, डॉ. विकास आमटे, डॉ. प्रकाश आमटे, मंदाकिनी आमटे, आमटे परिवार के सदस्य, साधना संस्था के सचिव दगडू लोमटे, अध्यक्ष शुभदा लोहिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पुरस्कार के अंतर्गत शॉल, पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति-पत्र तथा एक लाख रुपये का सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के अनेक प्रतिष्ठित लेखक, कवि तथा विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा और सहजीवन की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।