केरल की राजनीति में बुधवार को बड़ा भूचाल देखने को मिला जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यभर में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन और उनकी बेटी टी वीणा की कंपनी Exalogic Solutions से जुड़े मामले में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे केरल के अलग-अलग इलाकों में लगभग 12 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच एजेंसी Cochin Minerals And Rutile Limited यानी CMRL और Exalogic Solutions के बीच हुए कथित करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आरोप है कि CMRL की ओर से Exalogic Solutions को करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले गए। कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी और मीडिया की भारी भीड़ देखने को मिली। इस कार्रवाई के बाद केरल की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री सरकार को घेरते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्ताधारी दल ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

फिलहाल ED की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है और ना ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। लेकिन इस हाई प्रोफाइल जांच ने पूरे देश का ध्यान अपनी