पेरिस/लंदन – यूरोप इस समय भयंकर Heatwave की चपेट में है। मई महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ तापमान ने कई देशों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली समेत कई यूरोपीय देशों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।
फ्रांस में गर्मी से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। प्रशासन ने कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी पेरिस सहित कई शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है।
ब्रिटेन में भी मई महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अफ्रीका से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से पूरा यूरोप “Heat Dome” की स्थिति में फंस गया है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है।
कई देशों में अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि Climate Change की वजह से अब यूरोप में भी खतरनाक गर्मी तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और ज्यादा तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है।
