महाराष्ट्र पुलिस दल में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए जलगांव जिले के 28 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक सम्मान चिन्ह’ (DG Insignia) से सम्मानित किया गया है। यह घोषणा महाराष्ट्र राज्य के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के आदेशानुसार की गई है।
इस सम्मान में जिले के कुल 5 अधिकारी और 23 कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है।
सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी सूची:
अण्णासाहेब बाळासाहेब घोलप – पुलिस उप अधीक्षक, चोपडा उपविभाग
विठ्ठल शंकर फुसे – पुलिस उप निरीक्षक, श्वान पथक, जलगांव
रविंद्र सर्जेराव गायकवाड – पुलिस उप निरीक्षक
भरतसिंग प्रल्हादसिंग पाटील – श्रे. पुलिस उप निरीक्षक, जलगांव शहर पुलिस स्टेशन
दिलीप मेघराज जाधव – सहायक पुलिस उप निरीक्षक
शामकांत दिनकर सोनवणे – सहायक पुलिस उप निरीक्षक
मिनाक्षी दिलीप सावळे – सहायक पुलिस उप निरीक्षक, जिला विशेष शाखा (DSB), जलगांव
सलीमखान बशारत खान – सहायक पुलिस उप निरीक्षक, बैंड पथक, जलगांव
सखारात छबुराव सकट – श्रे. पुलिस उप निरीक्षक, बैंड पथक, जलगांव
अफजलखान युसूफ खान – सहायक पुलिस उप निरीक्षक, बैंड पथक, जलगांव
अनिल भाऊराव चौधरी – चा. श्रे. पुलिस उप निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय, भुसावल
मोहम्मद सलीम शेख मुसा – चा. सहायक पुलिस उप निरीक्षक, AHTU, जलगांव
नितीन प्रकाश बाविस्कर – पुलिस हवालदार, स्थानीय अपराध शाखा (LCB), जलगांव
संदिप रमेश पाटील – पुलिस हवालदार
अकरम याकुब शेख – पुलिस हवालदार, स्थानीय अपराध शाखा (LCB), जलगांव
अशोक दौलत अहिरे – पुलिस हवालदार
किरण निंबालाल धमके – पुलिस हवालदार, अनुमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय, जलगांव
विद्या हरीलाल पाटील – पुलिस हवालदार, जिला विशेष शाखा (DSB), जलगांव
विजय बळीराम नेरकर – पुलिस हवालदार, भुसावल बाजारपेठ पुलिस स्टेशन
संदिप भिकन पाटील – पुलिस हवालदार
राहुल भिमराव सोनवणे – पुलिस हवालदार, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जलगांव
सरज मधुकर पाटील – पुलिस हवालदार, अनुमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय, भुसावल
विजय गोरखनाथ पाटील – पुलिस हवालदार, AHTU, जलगांव
इरफान यासिन मलीक – पुलिस हवालदार
अश्विन साहेबराव हडपे – पुलिस नाईक, अनुमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय, जलगांव
अतुल संतोष चौधरी – पुलिस नाईक, रामानंदनगर पुलिस स्टेशन
सचिन रमेश सोनवणे – पुलिस नाईक
संदिप अशोक नन्नवरे – पुलिस नाईक
जलगांव पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जलगांव पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। इससे जिले में पुलिस प्रशासन की छवि मजबूत हुई है और आम नागरिकों का विश्वास भी बढ़ा है।