भुसावल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाजारपेठ पुलिस की डी.बी. टीम ने एक खतरनाक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शादाब रईस कुरैशी के रूप में हुई है, जो भोपाल में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर महाराष्ट्र में छिपा हुआ था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद भुसावल बस स्टैंड के पास जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा (गावठी पिस्टल) बरामद हुआ है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 14 मार्च को भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में फायरिंग की थी और फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

👉 ऐसी ही सटीक और “kadwa lekin sach” खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।