जलगांव, 17 मार्च 2026 – जलगांव के NIF Global – Sangeetaa Academy के छात्रों ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। संस्थान के तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन देश के प्रतिष्ठित Lakmé Fashion Week 2026 के लिए हुआ है, जो फैशन इंडस्ट्री में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

चयनित छात्रों में लाभिका अमरचंद जैन, हिमिशा राजेश अग्रवाल और अजीज हकीमुद्दीन बूटवाला का नाम शामिल है। इन छात्रों को अब देश के शीर्ष फैशन मंच पर काम करने और इंडस्ट्री का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। यह प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 19 से 22 मार्च 2026 के बीच मुंबई के Jio World Convention Centre में आयोजित किया जाएगा।

Lakmé Fashion Week देश का एक प्रमुख फैशन प्लेटफॉर्म है, जहां नामी डिजाइनर्स के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को भी अपनी कलेक्शन प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। ऐसे मंच पर जलगांव के छात्रों की भागीदारी शहर के लिए गर्व की बात है।

NIF Global – Sangeetaa Academy पिछले 21 वर्षों से डिजाइन शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्थान में अकादमिक पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल लर्निंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्र इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

संस्थान के छात्रों ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक 27 छात्र New York Fashion Week में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि 10 छात्रों ने London Fashion Week और Dubai Fashion Week जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने डिजाइन प्रस्तुत किए हैं।

इस उपलब्धि के पीछे संस्थान की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लक्ष्मी मलभारी, पुरबी फासे, तेजस्विनी कांबळे, मानसी जैन, मतीन कसार और अर्चना राठी जैसे मेंटर्स ने छात्रों के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई है।

संस्थान की संचालिका संगीता पाटील ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत राष्ट्रीय बजट में डिजाइन और क्रिएटिव इंडस्ट्री को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने छात्रों को पारंपरिक करियर से आगे बढ़कर स्किल-बेस्ड और क्रिएटिव क्षेत्रों में आगे आने की प्रेरणा दी।