जलगांव शहर के प्रभाग नंबर 3 में गटर के काम के ठेके को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रिधूर वाडा इलाके में भाजपा से जुड़े सोनवणे गुट और शिवसेना शिंदे गुट के समर्थक ठाकरे गुट के बीच सरेआम सड़क पर मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों गुट एक-दूसरे के सामने आकर भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों के हाथ में तलवार और बेसबॉल के डंडे भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
इंडिया आप तक न्यूज़ पर देखिए पूरी खबर और समझिए आखिर गटर के ठेके का विवाद कैसे सड़क पर हिंसा तक पहुंच गया।
