जलगांव के जिलाधिकारी कार्यालय में एक अजीब स्थिति सामने आई है। पहले यहां दो गेट थे – एक से लोग अंदर जाते थे और दूसरे से बाहर निकलते थे। लेकिन पिछले करीब तीन–चार महीनों से आउट का गेट रिपेयरिंग के नाम पर तोड़कर नया बनाया जा रहा है और अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
इस वजह से अब पूरे कलेक्टर ऑफिस में सिर्फ एक ही गेट से लोगों की आवाजाही हो रही है। वहीं जहां गेट का काम चल रहा है वहां निर्माण का सामान पड़ा होने से पार्किंग की भी समस्या हो रही है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि आज के दौर में जहां कुछ महीनों में इमारतें खड़ी हो जाती हैं, वहां एक गेट बनने में इतना समय क्यों लग रहा है?
सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार कई काम एक साथ करने की योजना में इस काम को खींच रहा है। वहीं अधिकारियों और नेताओं की चुप्पी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
आखिर जलगांव कलेक्टर ऑफिस का यह गेट कब बनेगा?
क्या यह सिर्फ लापरवाही है या इसके पीछे कोई और वजह है?
वीडियो में जानिए पूरा मामला।
