जलगांव के शनिपेठ पुलिस स्टेशन में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि महापालिका कॉन्ट्रैक्ट के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा पहले बालाजी पेठ इलाके में हुआ और बाद में दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे। लेकिन पुलिस स्टेशन में ही दोनों गुटों के बीच जोरदार मारपीट हो गई।
इस झड़प में भाजपा के नगरसेवक कल्पेश सोनवणे और माजी नगरसेवक कैलास सोनवणे घायल हो गए। वहीं शिवसेना शिंदे गुट के राहुल ठाकरे भी इस विवाद में आमने-सामने बताए जा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और भीड़ को हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
पुलिस स्टेशन के अंदर हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
इंडिया आप तक न्यूज़ के साथ जुड़े रहिए… क्योंकि यहां मिलती है खबरें… kadwa lekin sach।
